घर के भीतर संदिग्ध हालत में वृद्ध का मिला शव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते लगभग चार दिन से घर में अकेले वृद्ध का शव पड़ा मिला| उसकी मौत का कारण संदिग्ध होनें पर पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया |
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ल बीबीगंज मेहरबान निवासी 60 वर्षीय गजेन्द्र नाथ भारद्वाज अपनी 9 वर्षीय पुत्री बिट्टू के साथ ही रहते थे| बिट्टू बीते चार दिन पूर्व अपने नानी के घर कानपुर चली गयी| तब से गजेन्द्र घर पर अकेले ही थे| उनकी साली अर्चना सिंह नें पीआरबी 112 पर सूचना दी की उनके जीजा फोन नही उठा रहें हैं| सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर आ गयी और दरवाजा खटखटाया| लेकिन भीतर से कोई भी प्रतिक्रिया नही हुई| जिसके बाद डायल 112 नें सूचना थाना पुलिस को दी | सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आमोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच की तो मकान भीतर से बंद था| जिसके बाद उन्होंने दरबाजे तोड़कर भीतर देखा तो भौचक्के रह गये| भीतर श्याम सुन्दर की लाश पड़ी थी| थानाध्यक्ष आमोद कुमार नें बताया कि घर का सामान पूरी तरह से सुरक्षित है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनें पर आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी|