भूमि कब्जे की शिकायतों से घीरे रहे अधिकारी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये अधिकारी अबैध कब्जे की शिकायतों से घीरे नजर आये| न्याय भी मौके पर चंद लोगों को ही मिल सका बांकी को आश्वासन की घुट्टी पिलाकर वापस भेज दिया गया|
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोंजन किया गया| जिसमे बहादुरपुर निवासी अशफाक के मकान पर कब्जा, उजारामऊ निवासी गुड्डी देवी नें भूमि पर कब्जा, बिरसिंहपुर शिवाजी राजपाल में मेड़बंदी, बिरसिंहपुर निवासी कमलेश नें अमृतपुर निवासी शारदा अवैध गली पर कब्जा, अमृतपुर निवासी सर्वेश होली के जगह पर दबंगों का कब्जा, गलारपुर निवासी राम शंकर खेत पर दबंगों के कब्जे सम्बंधित अन्य को मिलाकर कुल 77 फरियादी शिकायत करनें पंहुचे| जिसमे कुल 5 की समस्या का सम्पूर्ण समाधान हो सका| जिलाधिकारी नें सभी शिकायतों का एक सप्ताह में गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के आदेश दिये| एसपी अशोक कुमार मीणा, उप जिलाधिकारी पदम सिंह, तहसीलदार संतोष कुशवाह, नायव तहसीलदार रविंद्र पाल, खंड विकास अधिकारी कौशल गुप्ता, थानाध्यक्ष राजेपुर सत्य प्रकाश, थानाध्यक्ष अमृतपुर संत प्रकाश पटेल रहे|