सीटों के गठबंधन पर चल रहा सपा व प्रसपा में मंथन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधान सभा चुनाव करीब आते ही साइकिल के ताले में चाबी लगनें की जुगत शुरू हो गयी है| प्रसपा नें साफ कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के लिए सपा के साथ ही अन्य 17 छोटे बड़े दलों के साथ भी वार्ता चल रही है| सपा के साथ सीटों के बंटबारे पर बात हो रही है| जल्द पार्टी विधान सभा प्रत्याशी भी तय करेगी|
शहर के मसेंनी लकूला मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रसपा नें बताया कि पार्टी विधान सभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर रही है| लिहाजा जिले से भी कई प्रत्याशियों के नाम आलाकमान को भेजे गयें है| जिला संगठन नें कोरोना काल के चलते कम काम कर पाया लेकिन अब पार्टी पूरी तैयारी और योजना के साथ कार्य कर रही है| विधान सभाओं के प्रभारी भी बनाये गये है| वहीं भोजपुर से पार्टी प्रत्याशी पूर्व में ही घोषित हो चुका है| सपा के साथ प्रसपा का गठबंधन सीटों को लेकर हो सकता है|
प्रदेश सचिव अनस सिद्दीकी,सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरवीर यादव,  विनय यादव, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष शुभम राय हनी, पियूष राठौर, स्वदेश द्विवेदी, राजेश सिंह, कीर्ति बर्धन सिंह आदि रहे|