सड़क निर्माण ना होनें से व्यापारियों का प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सड़क निर्माण ना होनें से खफा व्यापारियों नें बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया| लगभग दो सप्ताह में सड़क निर्माण शुरू होंने के भरोसे पर प्रदर्शन समाप्त हुआ |
दरअसल शुक्रवार को युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में कर्बला बाजार के व्यापारियों नें सड़क निर्माण ना होनें से खफा होकर बाजार बंद कर दिया | इसके बाद जुलूस निकाल कर टाउन हाल तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया| सूचना मिलने पर ईओ रविन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष आमोद कुमार आदि नें वार्ता के बाद धरना समाप्त कराया | उन्हें 30 मार्च तक कार्य शुरू करानें का भरोसा दिया गया | जिसके बाद धरना समाप्त हुआ | अशोक यादव ,राजेन्द्र चौहान, जकी सलमानी नितिन गुप्ता, अनुराग शुक्ल, उदित शर्मा पुनीत शाक्य मुन्ना आदि सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे|