17 लाख लोग खायेंगे “डीईसी” की खुराक

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: फाइलेरिया दिवस पर पूरे जनपद में 17 लाख लोगों को इस रोग से बचाव के लिये डीईसी की खुराक खिलाई जायेगी| इसके लिए हर सीएचसी पर दवा उपलब्ध करा दी गयी है|
नगर के आवास-विकास स्थित एक होटल में आयोजित कार्यशाला में एसीएमओ डॉ० दलवीर सिंह,नोडल अधिकारी वेक्टर वार्न डॉ० सर्वेश यादव ने सभी को जानकारी दी| डाक्टर दलवीर सिंह ने बताया की 14 से 18 नवम्बर तक फाइलेरिया के लिये डीईसी की खुराक खिलाये जाने का अभियान चलाया जायेगा| इस दौरान दो वर्ष से अधिक सभी को डीईसी की खुराक के साथ ही एल्बेंडाजोल की भी खुराक खिलाई जायेगी| कार्यशाला में बताया गया जिसे यह बीमारी नही है उसे तो यह खुराक खाना जरूरी है| यदि दवा खाने के दौरान किसी प्रकार की समस्या दिखे तो तत्काल अपनी सीएचसी के अधीक्षक को सूचित करे| जिससे उसे तत्काल उपचार मिले|
कार्यशाला में यह साफ़ किया गया की दवा खाने से कोई गम्भीर समस्या नही होती है| फाइलेरिया(हाथीपांव) की बीमारी मच्छर के काटने से होती है| इस लिए पूरे कपड़े पहने| जिससे मच्छर के काटने से बचे| इस दौरान फाइलेरिया की जानकारी देने के लिए एक फिल्म भी दिखाई गयी|
जनपद में हाथीपाँव के 932 मरीज
जनपद में वर्तमान में जनसंख्या लगभग 20 लाख है| जिसमे दो वर्ष से कम और गम्भीर बीमार के साथ ही गर्भवती महिलाओ को छोड़कर लगभग 17 लाख 22 हजार 703 लोगों को डीईसी व एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जायेगी| वर्तमान में पूरे जनपद में कुल 932 मरीज है जिन्हें यह समस्या है| उनका इलाज चल रहा है|