22 वीं पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:पुलिस की 22 वीं अंतर जनपदीय जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ सांसद मुकेश राजपूत के द्वारा किया गया| सांसद ने कहा जीवन में शिक्षा का जितना महत्व है उतना ही जीवन में खेलकूद आवश्यक है|
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई 22 वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ सांसद मुकेश राजपूत व एसपी संतोष मिश्रा ने गुब्बारे छोड़कर व सफेद कबूतर उड़ाकर किया| इस दौरान सांसद ने कहा की खेलकूद के माध्यम से जीवन में अधिकांश बीमारियों नही होती और तन व मन स्वास्थ्य रहता है| पुलिस विभाग में शारीरिक क्षमता बहुत अधिक महत्वपूर्ण होती है| इस लिये पुलिस में भी खेलकूद समय-समय पर आवश्यक है|
एसपी संतोष मिश्रा ने कहा की पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य रहने की जरूरत है| इसके लिए उन्हें खेलकूद से जुड़ना होगा| इसी पहल के चलते हर वर्ष खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है| इस दौरान फतेहगढ़, इटावा, औरैया, जालौन, कानपुर नगर, ललितपुर आदि जनपदों के पुलिस महिला व पुरुष खिलाडियों ने प्रतिभाग किया| वही सांसद ने कई थानों के लिये मिली चार पहिया गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया|
इस दौरान विधायक सुशील शाक्य, नागेन्द्र सिंह राठौर, एएसपी त्रिभुवन सिंह,सीओ रामलखन सरोज, राजवीर सिंह, सुरेन्द्र तिवारी आदि रहे|