सबकी बत्ती गुल! चौक व कुटरा फीडर चालू

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पिछले 24 घंटे से जनपद भर की अधिकतर विद्युत सेवा बाधित चल रही है| लेकिन चौक के साथ ही कुटरा फीडर को विद्युत कर्मियों की हड़ताल का ग्रहण नही लगा| सप्लाई केबल आम आदमी के लिए ही बाधित हुई है! क्योंकि इन फीडरों पर महत्वपूर्ण लोगों के आवास है|
दरअसल चौक फीडर पर सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी का आवास है| जिसके चलते शुक्रवाद दो बजे से सप्लाई को चालू किया गया| जिससे सेनापति मोहल्ले में करंट पंहुच गया | वहीं दूसरी तरफ कुटरा उपकेन्द्र की सप्लाई भी शाम को चालू कर दी गयी| दरअसल इस फीडर पर भी जिला प्रशासन लगभग सभी अधिकारियों के आवास है| लेकिन आम जनता को अभी 24 घंटे के बाद भी राहत नही मिली| आम जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है| लगभग पूरा जिला अँधेरे के आगोस में डूबा है| जबकि शहर के दोनों फीडर रोशनी से गुलजार है|
बिजली विभाग के एसी अखिलेश कुमार नें बताया उपकेन्द्रों का निरीक्षण करनें गये थे| उसी दौरान कुछ ग्रामीणों नें आकर कुटरा फीडर चालू करनें का आग्रह किया था| जिस पर विभाग के एक पूर्व कर्मी के सहयोग से सप्लाई कुटरा फीडर की चालू करायी गयी|