मेला शुभारम्भ में शामिल नही हुए जूना अखाड़े के संत, काटा अलग फीता

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मेला रामनगरिया की बदली व्यवस्थासे नाखुश जूना अखाड़े के संतों नें शुभारम्भ में शामिल ना होकर अपना अलग से फीता काटकर मेले का शुभारम्भ किया| संत अधिकारियों की अनदेखी से खफा हैं|
दरअसल शुक्रवार को शाम को जहाँ एक तरफ जिला प्रशासन मेला रामनगरिया व विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया| वहीं दूसरी तरफ जूना अखाड़े के संत सत्य गिरी नें अपने बड़ी संख्या में संत लेकर 6 नम्बर सीडी पर फीता काटकर सरकारी शुभारम्भ का बहिष्कार किया| संत सत्यगिरी नें कहा कि जिला प्रशासन को जूना अखाड़े की कोई जरूरत नही है| यहाँ तो पेंट शर्ट वाले ही संत है उनकी ही व्यवस्था की जाती है| सत्यगिरी नें कहा कि बीते दिन जिलाधिकारी आये थे वह एक संत के यहाँ आकर आलू खाकर लौट गये उन्होंने हम लोगों के हाल तक नही लिये| इस लिये प्रशासन के मेला शुभारम्भ का बहिष्कार किया और अपना खुद का फीता काटकर शुभारम्भ जूना अखाड़े और अन्य संत समाज ने किया है| जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें बताया कि संतों द्वारा दूसरी जगह फीता काटनें का मामला उनके संज्ञान में नही है| मामले के सम्बन्ध में संतों से वार्ता की जायेगी| सभी संतों का सम्मान जिलाप्रशासन कर रहा है|