अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सबार युवक की मौत, साथी गंभीर

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज प्रतिनिधि) साथी के साथ बाइक से जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी| जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया| उसे सीएचसी में भर्ती किया गया है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी 28 वर्षीय फिरोज पुत्र कलीम अपने साथी 32 वर्षीय जावेद पुत्र अनवर के साथ बाइक पर बैठकर फर्रुखाबाद जा रहे थे| उसी समय कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर ग्राम पपड़ी के निकट सामने से आये अज्ञात चार वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे फिरोज की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि जावेद की हालत गंभीर हो गयी|
घायल जावेद को सीएचसी में भर्ती कराया गया|
पुलिस नें मौके पर आकर पड़ताल की| मृतक की माँ शबाना का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| फिरोज दिल्ली में मजदूरी करता था|