इन 204 गांवों में अभी थमा रहेगा विकास का पहिया, नहीं बनेगी सरकार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(दीपक-शुक्ला) जनपद में विगत दिनों पंचायत चुनाव संपन्न हो चुका है। अब शपथ ग्रहण का इंतजार है। शासन से 25 व 26 मई को वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह करानें की घोषणा हो चुकी है। मगर, जनपद में 594 ग्राम पंचायतों में से 204 गांवों में सरकार का गठन नहीं हो सकेगा। इन गांवों में निर्धारित ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या के सापेक्ष दो-तिहाई ग्राम सदस्य भी नहीं चुने जा सके हैं। इसके चलते इन गांवों में ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो सकेगा। ऐसे में इन गांवों में विकास कार्य फिलहाल लटके रहेंगे।
विकास खंड राजेपुर की 81 ग्राम सभा में 14 असंघटित
विकास खंड राजेपुर में कुल 81 ग्राम सभाएं हैं| जिसमे से कुल 67 संगठित व 14 असंघटित ग्राम सभाएं हैं| जिसमे तेरा अकबरपुर, कड़हर, जिठौली, भुसेरा, गाँधी, महमदपुर, सथरा, खंडौली, जैनापुर महेशपुर, अम्बरपुर, कुबेरपुर, हरसिंगपुर कायस्त, भाऊपुर चौरासी असंघटित ग्राम सभाएं है| जिसमे प्रधान शपथ ग्रहण नही कर सकेंगे|
विकासखंड कमालगंज में 118 ग्राम सभा में 30 असंघटित
विकास खंड कमालगंज में कुल 118 ग्राम सभाओं में 30 ग्राम सभा के प्रधान शपथ नही ले सकेंगे| जिसमे शेरपुरसराय, गगनी, रामपुर मांझगाँव, उगरपुर सुल्तानपट्टी,नगरिया, महोई, ईसेपुर, दुर्गपुर, चौकी महमदपुर, रतनपुर, न्यामतपुर ठाकुरान, नगरिया गहलवार, बझेला मलिक पट्टी, पूरनपुर, माडल शंकरपुर, चुनुपुर गढिया, पंजू खिरिया, रायपुर, चंदनपुर, रजीपुर, मकरंदनगर बसहा, देवरान गढिया, महरूपुर खार, भूलनपुर चिरपुरा, गदनपुर देवराजपुर, नगरिया देवधरा, गदनपुर तुर्रा, रसीदपुर, सितौली, लउआ नगला मानपट्टी असंघटित ग्राम सभा हैं| जिनमें फिलहाल शपथ ग्रहण नही होगी|
विकास खंड मोहम्मदाबाद में 89 ग्राम सभाओं में 27 असंघटित
विकास खंड मोहम्दाबाद में कुल 89 ग्राम सभाओं में 27 असंघटित व 62 संघटित हैं | जिसमे करनपुर म० बासमई उखरा, सिठऊपुर कुर्मी असंघटित, कंहूयाकूबपुर, मुरान, नदोरा, नगला सूदन, नीबकरोरी, दुल्लामई, कान्हेपुर, सिकन्दरपुर नगला विनायक, सितवनपुर पिथू, अलावलपुर, सिकन्दरपुर, हरकमपुर,तेरा, निसाई, कुरेली, कुबेरपुर डूंगरसी, पुनपालपुर, उनासी , लखरौआ, मौधा, पिपरगाँव, नंदसा, बाकरपुर, सिठऊपुर असंघटित ग्राम सभा है जिसमे शपथ फिलहाल नही होगी|
विकास खंड बढ़पुर में 59 ग्राम सभाओं में कुल 20 असंघटित
विकास खंड बढ़पुर में कुल 46 संघटित व 13 असंघटित ग्राम सभा हैं| 13 असंघटित ग्राम सभाओं के प्रधान सदस्यों की कमी से शपथ नही ले पायेंगे| प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सुधीर श्रीवास्तव के अनुसार ग्राम पंचायत बरौन, रसीदपुर, जनैया सिठैया, सरैया, रेहा करनपुर, महलई, बुढनामऊ, धन्सुआ, विलावलपुर, नगला बजीर खारबंदी, आमिलपुर, जसमई, घारमपुर, माधौपुर, मसेंनी, लखमीपुर, न्यामतपुर, कटरी धर्मपुर, रामपुर डफरपुर, कलौली महबुल्लापुर असंघटिक हैं|
विकास खंड शमसाबाद में 96 ग्राम सभाओं 42 असंघटित
विकास खंड शमसाबाद में कुल 54 ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान शपथ लेंगे| जबकि 42 असंघटित गांवों के ग्राम प्रधानों को अभी इंतजार करना होगा|
विकास खंड कायमगंज में 87 में 41 असंघटित
विकास खंड कायमगंज में कुल 87 ग्राम पंचायतें हैं| जिसमे 46 संघटित जबकि 41 असंघटित हैं| जिसमे 41 प्रधानों की शपथ लटक गयी है|
विकास खंड नवाबगंज में कुल 64 पंचायतों में 30 असंघटित
नवाबगंज में कुल 64 गाँव पंचायतें है| जिसमे से 34 संघटित हैं| जबकि 30 असंघटित हैं|