चौक के जाल में 40 मिनट फंसी रही महिला, जाल काट के निकाला गया पैर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कल से जेएनआई द्वारा दो बार अधिकारियों को चेताया जा चुका है| लेकिन उसके बाद भी जिम्मेदार चिर निद्रा से नही जगे| और एक और महिला पालिका के जाल में फंस गयी| जिसकी सूचना अधिकारियों को दी गयी| सूचना मिलने के बाद भी जिम्मेदार नही पंहुचे| जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी| परिजन कटर लेकर पंहुचे और 40 मिनट बाद उसका पैर निकाला| महिला 40 मिनट तक झटपटाती रही|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम अर्रापहाड़ पुर निवासी महिला रामरोशनी पत्नी रमेश बाजार करनें आयी थी| जब वह चौक पर पंहुची तो उसका पैर चौक की जाली में चला गया| जिससे वह गिर गयी| उसने जाल से बाहर पैर निकालनें की बहुत कोशिश की लेकिन असफल रही| मौके पर मौजूद लोगों नें पालिका के अधिकारियों को सूचना दी| सूचना के बाद भी कोई जिम्मेदार मौके पर नही आया| जिसके बाद महिला नें अपने पुत्र प्रशांत को सूचना दी| सूचना मिलते ही महिला के परिजन मौके पर आ गये| उन्होंने कटर से जाल कटवाया जिससे लगभग 40 मिनट बाद महिला का पैर जाल से निकाला जा सका| महिला इस दौरान दर्द से कराहती रही|
देर शाम जागी पालिका
मंगलवार को जेएनआई की खबर प्रकाशित होनें के बाद पालिका जागी और पालिका कर्मी जाल को ठीक करनें के लिये पंहुचे| उन्होंने जाल में पुरानें निकले हुए पाइप डालनें का प्रयास किया तो हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें इस पर आपत्ति कर दी कि पुरानें पाइप नही डाले जायेंगे| जिस पर पालिका कर्मी पाइल जाल में फंसाकर चले गये|