सट्टा का वीडियो वायरल होंने के बाद पुलिस नें माफिया को दबोचा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) खुले आम अपने मकान का दरवाजा खोलकर सट्टा लगाने वाले माफिया को पुलिस नें आखिर अपना गला फंसते देख दबोच लिया| उसके पास से सट्टा पर्ची और नकदी भी मिली है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में सट्टे का खुला खेल फर्रुखाबादी चल रहा है| पुलिस के अलावा हर किसी को यह मालूम है कि सट्टा कौन, कहाँ और कितने बजे लगा रहा है| यहाँ तक की क्षेत्र के कोनों-कोनें से आने वाले लोग सट्टा लगाने आते है| केबल पुलिस को छोड़कर हर किसी को इस काले कारोबार की जानकारी है|  अब पुलिस का दावा है कि वह पूरी तरह से हरिश्चन्द्र है| पुलिस का दावा रहता है कि सब फर्जी है कही सट्टा नही हो रहा है|
लेकिन बीते दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ| जिसमे गुर्गे ने सट्टा माफिया का नाम बताया| जिसके बाद पुलिस की सक्रियता की पोल खुल गयी| पुलिस ने सट्टा माफिया प्रवेश पुत्र  मुन्नालाल निवासी बीबीगंज को 540 रूपये और सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया| लेकिन माफिया के मास्टर माइड पर पुलिस हाथ डालने में अभी भी कतरा रही है|