सहकारी समिति सचिव के खिलाफ उर्वरक व अभिलेखों के गबन में मुकदमा

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) शहर कोतवाली में साधन सहकारी समिति मसेनी के तत्कालीन सचिव के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया है है| पुलिस पड़ताल में जुटी है| जल्द सचिव पर क़ानूनी शिकंजा कस सकता है|
सहकारिता के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक विजय कुमार अग्रवाल नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा गया कि विकास खंड बढ़पुर के साधन सहकारी समिति लिमिटेड के तत्कालीन सचिव सादिर अली द्वारा समिति के नव नियुक्त सचिव को चार्ज नही दिया गया| उन्होंने अभिलेखों व उर्वरक भंडारण में गबन आदि किया है| जिनके खिलाफ कार्यवाही की जाये|
पुलिस नें तहरीर के आधार पर आरोपी सचिव सादिर अली के खिलाफ धारा धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है| जाँच पांचाल घाट चौकी इंचार्ज जेपी शर्मा को दी गयी है|