निर्माणाधीन भवन में चलता मिला अवैध अस्पताल

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट नें एक निर्माणाधीन मकान में अवैध अस्पताल का संचालन होते पकड़ा| जिसमें मरीज भी भर्ती थे| अस्पताल संचालक कागज भी नही दिखा सके| जिसके बाद अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करनें के आदेश सीएम नें दिये|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मसेनी चौराहा के निकट लकूला मार्ग पर सीएम बिना नक्शा पास किये भवन निर्माण की शिकायत पपर जाँच करनें पंहुचे| नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को  निर्माणाधीन मकान में अबैध अस्पताल चलना मिला| नगर मजिस्ट्रेट ने अस्पताल के अभिलेख मांगे तो संचालक नें बताया कि अभी सीएमओ कार्यलय में अभिलेख भेज गये है लेकिन अभी तक लाइसेंस नही मिला| अस्पताल में कुछ मरीज भर्ती भी थे| भवन पहली मंजिल पर बन गया था जबकि दूसरी मंजिल पर निर्माणकार्य चल रहा था|
अस्पताल में भर्ती बेबर रोड निवासी एक महिला नें सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि उनके पुत्र आठ वर्षीय हिमांशु का हाथ टूट गया था| लिहाजा उसने अस्पताल में भर्ती किया जिस पर उससे बीस हजार रूपये लिए गये| महिला चिकित्सक का नाम नही बता पायी|  मौके से ही सीएमओ नें अबैध अस्पताल को सील करनें के निर्देश सीएमओ को फोन पर दिये | नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य नें बताया कि भवन स्वामी के खिलाफ भी कार्यवाही होगी| इसके साथ ही अस्पताल को सील करनें के निर्देश सीएमओ को दिये गये है|