रोजगार सेबक को पीटने में पंचायत सहायक सहित दो फंसे

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) ग्राम रोजगार सेबक के साथ महिला मेठ क पति व पंचायत सहायक नें लाठी-डंडो से पीट दिया| जिसके बाद रोजगार सेबक की तहरीर पर पुलिस नें दोनों के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत कर ली|
थाना क्षेत्र के ग्राम भरखा निवासी विजय प्रताप सिंह अपने गाँव का रोजगार सेबक है| विजय नें बताया कि बीते 6 अक्टूबर को शाम लगभग 6 बजे बैंक ऑफ इंडिया की भरखा शाखा पर खड़ा था| उसी समय स्थानीय रंजिश के चलते दोनों आरोपियों नें उनके साथ लाठी-डंडो से मारपीट कर दी| चीख पुकार करनें पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारनें की धमकी देकर फरार हो गये| मामले की जानकारी दारोगा जितेन्द्र चौधरी को दी गयी है| पुलिस छानबीन कर रही है|