बारिश से आलू की अगैती बुआई को लगा ग्रहण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर में शुक्रवार को दिनभर बारिश की वजह से जलभराव से आम जन जीवन प्रभावित हो गया। किसानों के लिए यह बारिश मुसीबत बनकर आई है। अगेती धान की फसल और आलू बो चुके किसानों के लिए यह बारिश मुसीबत बनकर आई है। सुबह से ही हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है। वहीं अभी सर्वाधिक आलू की अगैती बुआई पिछड़ गयी है| खेतों में पानी भरा होनें से किसान परेशान है|
बारिश से प्रमुख रूप से सब्जी वर्गीय फसलों में गाजर, मूली, चुकंदर धनिया, सोया पालक, मेथी की बुआई का समय चल रहा था दूसरी तरफ सरसों की बुआई के लिए किसान अपने खेत तैयार कर रहे थे। अधिक बरसात होने से बुआई भी प्रभावित हुई है। अधिक बरसात एवं जलभराव के कारण धान की फसल डूब गई है। बरसात से धान, ज्वार, बाजरा, सफेद तिल को अधिक नुकसान होता है। कुछ किसानों ने आलू की अगेती किस्मों की बुआई कर दी थी। आलू की प्रजाति की बुआई कर दी थी। पानी भर जाने से पूरी फसल चौपट हो गई है। आलू के लिए बरसात का पानी काफी नुकसानदायक होता है। प्रमुख रूप से आलू की नालियों मेंं पानी से भर जाती हैं जिस कारण आलू बीज सड़ जाता है। इससे आलू के बीज का जमाव बिल्कुल नहीं होता। मौसम विभाग की मानें तो अभी एक-दो दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। ऐसे में अगर बरसात के साथ हल्की भी हवा चली तो धान गिरने से भारी नुकसान हो सकता है।