प्रतिबंधित डिस्पोजल क्राकरी जब्त, व्यापारी पर सवा लाख जुर्माना

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अतिक्रमण के साथ ही नगर मजिस्ट्रेट की निगाहें प्रतिबंधित डिस्पोजल क्राकरी पर भी तल्ख हो गयी है| बुधवार को उन्होंने छापेमारी कर एक गोदाम से भारी मात्रा में डिस्पोजल क्राकरी जब्त कर व्यापारी पर जुर्माना लगाया है|
नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने मंगलवार को दोपहर शहर के लिंजीगंज में छापेमारी की| उन्होंने नारायण गुप्ता की गोदाम से 578 किलो प्रतिबंधित डिस्पोजल क्राकरी बरामद कर ली| जिसमे 47 कार्टून व 74 झालें बरामद हुईं| उन्होंने पकड़े गये माल को जब्त कर पालिका को भिजवा दिया| प्लास्टिक को लेकर छापेमारी से बाजार में दुकानदारों के पसीने छूट गए। प्लास्टिक से सम्बन्धित उत्पाद बेचने वाले दुकान बंद कर फुर्र हो गए।
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया की अभियान जारी रहेगा| प्रतिबंधित माल बरामद होनें पर जुर्माना लगाया जायेगा| यदि दोबारा उसी दुकान पर प्रतिबंधित माल मिला तो एफआईआर दर्ज की जायेगी| अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रविन्द्र कुमार नें बताया की पकड़े गये माल पर कुल सवा लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है|