एमएलसी चुनाव: जिले में कुल 97.93 प्रतिशत मतदान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में शनिवार को विधान परिषद चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। इस चुनाव में जिले से विधायक, जिला पंचायत सदस्य और नगर निकायों के चेयरमैन, सभासद, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य अपने मत का प्रयोग करेंगे। दोपहर 12 बजे तक फर्रुखाबाद में 63.55 प्रतिशत मतदान हो गया|
जनपद के सभी 9 मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगायी गयी है| चप्पे-चप्पे पर पुलिस आनें-जानें वालों की निगेहवानी कर रही है| जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा मतदान केन्द्रों का जायजा ले रहें है| सुबह 8 बजे से शुरू हुए मतदान में सुबह 10 बजे तक जिले में 34 प्रतिशत मतदान हुआ| जबकि चारों जनपदों को मिलाकर 25 प्रतिशत मतदान किया गया है| जिला पंचायत कार्यालय पर चारों विधायकों ने मतदान किया है| वहां 10 बजे तक लगभग 80 प्रतिशत मतदान हुआ| सभी 7 सातों व्लाकों और नगर पालिका परिषद के साथ ही जिला पंचायत कार्यालय पर मतदान केन्द्रों पर मतदान चल रहा है| वहीं मतदान के दौरान कोई सपाई चेहरा नजर नही आ रहा है|
दोपहर 12 बजे तक जिले में पड़े 63.23 प्रतिशत वोट
दोपहर 12 बजे तक चारों जिले औरेया 68.28, इटावा 60.23, फर्रुखाबाद 63.55 व कन्नौज में 64.84 प्रतिशत मतदान हुआ| कुल मिलाकर चारों जिलो का 63.23 प्रतिशत मतदान हुआ|
दोपहर 2 बजे तक 91.87 प्रतिशत मतदान
दोपहर 2 बजे तक फर्रुखाबाद में 91.87 प्रतिशत मतदान हुआ| इसके साथ औरेया 90.26, कन्नौज 90.9, इटावा 87.21 प्रतिशत मतदान हुआ| इस हिसाब से फर्रुखाबाद मतदान में दो बजे तक अब्बल रहा है|
जनपद में कुल 97.93 प्रतिशत पड़े वोट
औरेया 96.22, इटावा 95.63, फर्रुखाबाद 97.93 व कन्नौज में 96.82 प्रतिशत मतदान हुआ| जिसमे फर्रुखाबाद सबसे अब्बल रहा| चारो जनपदों में कुल 96.65 प्रतिशत मतदान हुआ|