पीठासीन पर भाजपाईयों ने लगाया वोट खराब करनें का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) शनिवार को विधान परिषद चुनाव के दौरान मतदान करनें गयी महिला प्रधान का वोट खराब हो गया| मौके पर पंहुचे भाजपा नेताओ ने पीठासीन अधिकारी पर वोट खराब करनें का आरोप लगाया| बाद में पुलिस ने मामले को रफा-दफा किया|
दरअसल विकास खंड कार्यालय में चल रही एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान भाऊपुर प्रधान प्रीती तिवारी मतदान करनें गयी| लेकिन उनका वोट खराब हो गया| जिसकी सूचना पर  व्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, भास्कर दत्त द्विवेदी आदि आ गये| उन्होंने पीठासीन अधिकारी पर लकीर खीचने का आरोप लगाया| जिसके बाद थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने मामले में नेताओं को समझाकर शांत किया|
सपा का नही बना कोई एजेंट
विकास खंड में बने पोलिंग बूथ पर सपा का कोई भी एजेंट नजर नही आया| केबल भाजपा के ही एजेंट बूथ पर नजर आये| कई सपाई भाजपाई चोले में दिखे| जो सपा सरकार के समय भाजपाईयों का दमन कर रहे थे वह भी सच्चे अब भाजपावादी बने दिखे|