नोएंट्री में बड़े वाहनों के प्रवेश से लगता जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में जाम की झाम का रोग बहुत पुराना है| जिसका सफल इलाज जिला प्रशासन भी दशकों से नही निकाल पा रहा है| नोएंट्री जोंन में बड़े चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोंक लगी लगी है| लेकिन इसके बाद भी प्रभावशाली लोगों के वाहन भीतर प्रवेश करते है और जाम लगा कर आमजनमासन को जाम के मकड जाल में फंसा देते है| शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर भारी वाहन नो एंट्री में प्रवेश कर रहे हैं। इससे शहर में जगह-जगह जाम लग जाता है। शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सुबह 9 बजे से रात आठ बजे तक नो एंट्री लागू है। फिर भी शहर में भारी वाहनों की एंट्री को यातायात पुलिस नहीं रोक पा रही है, जिससे जाम लग रहा है। शहर दो पहिया व तीन लाख व चौपहिया वाहनों की संख्या लाखों में है| ये सभी वाहन शहर की सड़कों पर हर रोज दौड़ रहे हैं।
यातायात प्रभारी रजनेश यादव ने बताया कि नोएंट्री में यदि चार पहिया वाहन प्रवेश करते है तो उनका चालान किया जाता है| फिर भी इस मामले पर ट्राफिक पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है| किसी को भी नोएंट्री के समय शहर में प्रवेश की अनुमति नही है| इसके बाद भी यदि कोई प्रवेश करता है तो कार्यवाही होगी|