रामनवमी शोभायात्रा में चौक पर बनेगा इलेक्ट्रानिक द्वार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) आगामी रामनवमी को निकलने वाली शोभायात्रा को मनमोहक बनाने के लिए पूरी तैयारी चल रही है| उसे संगीत से और प्रकाश से सजानें की योजना को अंतिम रूप दिया गया है|
शहर के नेहरु रोड़ स्थित व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में शोभायात्रा को सुंदर बनाने के लिये गहन मंथन हुआ| श्रीराम विविध कला केंद्र के मुख्य निर्देशक विजय दुबे (मटर लाल) नें कहा की रामनवमी पर निकलनें वाली शोभायात्रा पर शहर को राममय बनाने की योजना है| जिसके चलते रामचरित मानस से सम्बधित भगवान राम की लीलाओं के मुख्य द्वारा बनाये जायेंगे| इसके साथ ही ध्वज पताका से शहर को सजाया जायेगा| शोभायात्रा में सर्व प्रथम ताशा और ढोल की आवाज के साथ ही राममय ध्वनि करता हुआ डीजे निकलेग| इसके साथ ही रंग-बिरंगी लाइटें अपनी सुन्दरता बिखेरगी| माँ दुर्गा का रथ भी आकर्षक होगा| इसके साथ ही बताया गया की चौक घंटाघर पर इलेक्ट्रानिक द्वारा बनाया जायेगा| 9 अप्रैल को चौक पर ध्वजा रोहण होगा व द्वार का पूजन होनें के साथ ही शंखनाद किया जायेगा| 10 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जायेगी|  अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, आदित्य दीक्षित, पवन सारस्वत, श्रवण कुमार शुक्ला, अशोक मिश्रा आदि रहे|