पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी लुईस की करारी हार

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को विधान सभा चुनाव में करारी हार का मुंह देखन पड़ा| इसका एक बड़ा कारण जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी को भी माना जा रहा है|
दरअसल विधान सभा चुनाव 2022 के जैसे जैसे परिणाम सामने आते गये वैसे ही लुईस खुर्शीद करारी हार की तरफ बढती रही| सदर विधान सभा के सभी चरण खुलने के बाद लुईस खुर्शीद को कुल 2017 मतों पाकर करारी हार का मुंह देखना पड़ा| इसके पीछे मुख्य वजह जिले में संगठन को तबज्जो ना मिलना भी माना जा रहा है| जिससे खफा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चुनाव से पहले ही संगठन से किनारा कर गये| लुईस का यह चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव 2027 पर भी नजर डालेगा| फिलहाल मतगणना के दौरान बीजेपी से सदर विधायक व प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी ने लम्बी गुप्तगू की| उनके कंधे पर हाथ रखकर काफी देर चुनाव पर चर्चा करती रही उसके बाद परिणाम पूर्ण होनें से पूर्व ही वह घर वापस चली गयीं|