बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा में झूमे श्रद्धालु

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को नगर में बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा निकली| जिस पर जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई| वहीं यात्रा में श्रद्धालु अपने को थिरकने से नही रोंक सके|
फाल्गुन मास उत्सव एकादशी पर बाबा खाटू श्याम की पैदल निशान यात्रा तिकोना से कोठा पार्चा मंदिर होती हुई श्री श्याम मंदिर मोहम्मदवाद के लिए प्रस्थान कर गयी|
बाबा श्याम के भक्त जिसमे युवक, महिलाएं, बच्चे सामूहिक रूप से डीजे की धुन पर  भजनों पर थिरकते हुए नजर आये| यात्रा के सेवदार दीपक गुप्ता ने बताया की यह हमारी तीसरी निशान यात्रा है| फाल्गुन मास में श्याम बाबा की निशान यात्रा को निकालने से भक्तों पर बाबा की असीम अनुकम्पा होती है। मनीष वर्मा ने निशान यात्रा में शामिल सभी श्याम प्रेमियों का आभार जताया।
डब्बू गुप्ता, राजीव वर्मा, अनिल वर्मा, लाला वर्मा, कृष्णा कुमार शाक्य,पिंकू, हनी गुप्ता, दायसंकर सक्सेना, सुभाष गुप्ता, पंडित लकी शर्मा, संजू गुप्ता, बबलू यादव, परितोष अवस्थी आदि रहे|