ट्रैक्टर की टक्कर से मीट विक्रेता की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज/नगर संवाददाता) बीती रात ट्रैक्टर की टक्कर से घायल मीट विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|  देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम कोठी पतौंजा निवासी 30 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र स्वर्गीय गोरेलाल खटिक  महरूपुर चौराहे के निकट शराब ठेके के सामने मीट की दूकान चलाता था| बीती देर शाम वह महरूपुर से घर वापस बाइक से जा रहा था| उसी दौरान उसकी बाइक को ट्रैक्टर नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया| जबकि चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया| गंभीर रूप से घायल जितेन्द्र को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ उसे भर्ती कर लिया गया| बीती रात 3 से 4 के बीच में जितेन्द्र ने दम तोड़ दिया| जितेन्द्र की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया| मृतक की पत्नी मोहिनी, माँ उर्मिला आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक 6 वर्षीय पुत्री दीक्षा, 3 वर्षीय गुड़िया व 3 माह की दूधमुही पुत्री है| मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था| तीन बहनें है जिनकी शादी हो चुकी है| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करानें की तैयारी में है| थानाध्यक्ष जहानगंज देवेश कुमार नें बताया कि अभी तहरीर नही आयी है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|