जीजा के घर आयी महिला ने पति को जमकर धुना

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:अपने जीजा के घर आयी विवाहिता ने अपने पति को जमकर धुन दिया| जिससे उसका पति लहुलुहान हो गया| बाद में महिला की बहन ने समझा कर मामले को शांत किया और दोनों को चलता किया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के लिंजीगंज निवासी एक युवक के घर उसकी साली अपने पति के साथ आयी हुई थी| उसका पति उसे अपने साथ फरीदाबाद ले जाना चाहता था लेकिन वह जीजा के घर से पति के साथ जाने को राजी नही थी| जादा प्रयास करने पर महिला आग बबूला हो गयी| उसने अपने पति के साथ जमकर मारपीट बीच सड़क पर कर दी|
मारपीट के दौरान ही विवाहिता ने अपने पति का सिर फोड़ दिया| जिससे उसके सिर में खून निकलने लगा| बाद में महिला की बहन ने दोनों को शांत कर भेज दिया|