उपचुनाव में अचरिया बाकरपुर में पड़े 811 मत

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) प्रधानी के उपचुनाव में कुल 1320 मतो में से 811 ही मत पड़े| मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ| वही बरसात के चलते मतदान कम हुआ|
विकासखंड नवाबगंज के ग्राम अचरिया बाकरपुर के प्राथमिक विद्यालय मे सुबह 7 बजे से उप प्रधान पद का शुरू हुआ|बूथ नंबर 83 के पीठासीन अधिकारी सत्येंद्र पाल सिंह बूथ नंबर 84 के पीठासीन अधिकारी विमल सिंह ने मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करायी| कुल 1320 जिसमें से 811 ही वोट पड़ पाये| बूथ संख्या 83 में 316 मत एवं बूथ संख्या 84 में 495 मत पड़े| कुल मतों की संख्या 811 तक पहुंची बरसात के चलते मतदाताओं में दिलचस्पी नहीं दिखी| जोनल मजिस्ट्रेट बसंत लाल गुप्ता,सेक्टर मजिस्ट्रेट पवन गुप्ता,मोहम्मदाबाद सीओ राजवीर सिंह, मेरापुर थानाध्यक्ष सुदीप मिश्रा मौके पर रहे|