भाजपा अगड़ा, पिछड़ा व दलित की त्रिवेणी

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधान सभा सदर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में आये यूपी सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नें सबसे जादा सपा पर हमला बोला| उन्होंने कहा कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा उसमे जरुर गुंडा| उन्होंने कहा कि साइकिल पहले ही चरण के मतदान में पंचर हो गयी| उन्होंने कहा  कि बीजेपी इस बार 300 पर जानें वाली है|
उप मुख्यमंत्री नें कहा कि सभी दल मिल जायें उसके बाद भी यूपी में फिर से कमल खिलनें से नही रोंक सकते| उन्होंने कहा कि देश के लोगों नें 2014 से  कूड़ाकरकट साफ कर सफाई अभियान चलाकर मोदी को पीएम बनाया| 2017 में योगी को जनता नें सीएम बनाया| 2019 में नागनाथ, सांपनाथ, नेबला नाथ सब एक हो गये लेकिन उसके बाद  फिर मोदी पीएम बने| जिले की जनता को चारों सीटे जीताकर भेजना है| उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने मंच से कहा कि सदर विधान सभा क्षेत्र में विकास की गंगा वहीं है| यह किसे नही मालूम यह बतानें की जरूरत नही है| इसके साथ ही अन्य तीन  विधान सभाओं में भी विकास कराया गया| उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में बिजली के तारों पर कपड़े सूखते थे| सपा के गुंडे, माफिया बिजली चोरी कर ले लेते थे|  लेकिन सीएम योगी की सरकार में बिजली जाती नही है| उन्होंने कहा की सपा, बसपा व कांग्रेस के चेहरे पहले व दूसरे चरण के मतदान के बाद ही साफ हो गये| उन्होंने कहा कि अभी तो उनकी सरकार का ट्रेलर आया है अब आगामी 10 मार्च के बाद पूरी पिक्चर सामने होगी| वह बोले की यूपी में नलकूप से पानी लगानें वाले किसानों को मुफ्त बिजली दी जायेगी| गाँव-गाँवमें कैम्प लगाकर पेशन आदि दिलानें का काम किया जायेगा| उन्होंने कहा कि 10 मार्च को सपा साफ हो जायेगी|
उन्होंने कहा कि पूरे यूपी में जा रहा हूं। भाजपा के पक्ष में जबरदस्‍त माहौल है। 300 से अधिक  सीटें जीतेंगे। अखिलेश 400 सीट का सपना देख रहे हैं। अब उन्हें संख्या याद नहीं आ रही। भाजपा ने सभी को मुख्यधारा से जोड़ा। मैं देर से आ पाया। 20 को कमल का बटन दबाया तो गरीब को पक्का मकान, शौचालय, बिजली, गैस मिल जाएगी। मैं गरीबी से निकलकर आया हूं। पहले गरीब खेत, जेवर घर बिकने के डर से इलाज नहीं कराता था। आज पांच लाख का मुफ्त इलाज। 10 मार्च के बाद फिर सरकार बनेगी। उसके बाद किसानों को फ्री बिजली देंगे। कल्याण सिंह ने सुशासन दिया। उन्हें पदम् दिया। ग्राम उन्‍नयन योजना उनके नाम पर शुरू की गई है। मंदिर उन्हें के कारण संभव हो पाााया। अखििलेश उन्‍हें अंतिम विदा देने नहीं गए। उन्हें सजा दी जानी चाहिए। पिछड़ों के हितैषी नहीं। कहते नई सपा। जब गुंडों को टिकट तो हम कहते पुरानी सपा। हम बुलडोजर चलवाते तो उन्हें दर्द होता है।  बसपा को दर्द होता है। कांग्रेस परेशान होती है। दूसरे दलों के नेता भी आएंगे। लेकिन अभी योगी के बुल्डोजर व जेसीबी दोनों खड़े है| 10 मार्च के बाद फिर शुरू होंगे|  2017 से पहले की सड़क, पुल याद कर लीजिए। पहले बिजली कितनी आती थी। अब बताओ। अखिलेश ने कहा आएंगे तो तीन सौ देंगे। उनके में विधुत लाइन पर कपड़े सूखते थे।
हम दोगुना राशन, नमक दे रहे। सपा, बसपा ने कभी खाते में रुपये भेजे। इन लोगों को दर्द होता है। यह लोग योजना बनाकर 85 फीसद खा लेते थे। जब इनके खिलाफ करवाई होती तो कराह उठते हैं। एक कारोबारी से दो सौ करोड़ रुपया मिला। राहुल आलू से सोना बनाने को कहते थे। अखिलेश ऐसी मशीन लाये एक शीशी में इत्र भरो दूसरी तरफ रुपया निकलता है। 10 मार्च को सपा का नाम बदलकर समाप्तवादी पार्टी हो जाएगा। लक्ष्मी कमल के फूल पर ही आएंगी। हाथी, पंजे और साइकिल पर नही| लेकिन मोदी योगी ने ही गरीबों के लिए काम किया। 80 लाख आवास और मिलेंगे। अगर जमीन नहीं तो पट्टा देकर बनवाएंगे। अखिलेश प्रियंका सेवन स्टार होटल समझते। घर का महत्व गरीब जान सकता। हर घर में नल होगा। पार्टी गरीब का देश का विकास करती।
भाजपा अगड़ा, पिछड़ा व दलित की त्रिवेणी को लेकर चल रही। पहले बाबा के दर्शन नहीं कर सकते थे कांवड़िये। अब फूल बरसते। पीएम ने प्रयाग में दलितों के पैर धोये। काशी में मजदूरों को सम्मान व उनके साथ भोजन किया। यह कहते भाजपा का विजय रथ रोकेंगे हम कहते 300 पार। विपक्षी की जमानत जब्त कराओ। गरीब की सरकार बनेगी। विपक्षी भारत माता व जय श्री राम का नारा नहीं लगाते।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रहे नदारद
सदर विधान सभा प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के चुनाव प्रचार में उनके चचेरे भाई प्रांशु दत्त द्विवेदी अभी तक नजर नही आये है| जो चर्चा का विषय है| वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जब मंच पर पंहुचे और उन्होंने सभी के नाम लेनें के साथ ही जब प्रांशु दत्त द्विवेदी का नाम लिया लेंकिन वह मंच पर मौजूद नही मिले| उन्होंने पीछे मुड़कर पूंछा क्या प्रांशु हैं?
भर नही सकी सभा स्थल की कुर्सियां
सदर विधान सभा में हुई चुनावी जनसभा में डालीं गयीं कुर्सियां पूरी तरह से भर नही सकी| पीछे की कुर्सियां खाली रही| इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, सदर प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,भोजपुर प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, सुरभि गंगवार, जिला प्रभारी अरुण पाठक, भास्कर दत्त द्विवेदी, कुलदीप गंगवार, डॉ० बीके गंगवार, विकास पाण्डेय, राजकुमार वर्मा आदि रहे|