भाजपा नेता को लहुलुहान करनें में लेखपाल सहित 34 पर एफआईआर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा नेता को उसके होटल में आकर मारपीट कर लहुलुहान करनें में लेखपाल सहित 9 नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस छानबीन कर रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के कर्नलगंज चौकी के लगभग सामने भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री गौरव कटियार का होटल है| बीती रात कुछ लोगों ने मारपीट कर गौरव कटियार को लहुलुहान किया था| पुलिस ने गौरव की तहरीर पर अनिल गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल, मनोज व विनय गुप्ता पुत्र रामदास, सुमेर पुत्र राम सेवक, अजीत गुप्ता,राजीव गुप्ता, रामचन्द्र, ऋषि, शिवम गुप्ता व 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| आरोपी लेखपाल अजीत गुप्ता जहानगंज क्षेत्र में तैंनात है| पुलिस ने घायल बीजेपी नेता का रात में ही मेडिकल कराया|