संदिग्ध हालत में फांसी पर झूली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात संदिग्ध हालत में फांसी पर झूलने में विवाहिता की मौत हो गयी| पुलिस आनें से पहले ही शव को ससुरालियों नें नीचे उतार किया| मृतका के मायके पक्ष नें आकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है|  पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम सिरिया ज्योता निवासी अनुज कुमार का विवाह बीते 8 नवंबर 2020 को रुरुगंज विधूना औरैया निवासी अहिवरन सिंह की पुत्री मोहिनी के साथ हुआ था | बीती रात मोहिनी की कमरे में संदिग्ध हालत में फांसी लगनें से मौत हो गयी| ससुराली जनों नें शव को नीचे उतारा| सोमवार को मायके से मृतका के पिता अहिबरन सिंह आदि मौके आ गये| सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह, कोतवाल दिलीप बिंद आदि फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| फिल्ड यूनिट नें भी नमूने लिये| मृतका के पिता अहिवरन सिंह नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि विवाह के बाद हिंसक हुए ससुराल वाले दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे| जिसके बाद  बीती सोमवार रात मोहिनी की ननद मृदुला कुमारी ने फोन पर झूठ बोलकर बीमारी से मृत्यु की गलत सूचना दी| जबकि मोहिनी को ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर फांसी पर लटका दिया| मृतका के पिता नें पुलिस के सामने आरोप लगाया की| उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर फांसी पर लटका दिया गया| तहरीर में मृतका के पति अनुज, ससुर विनोद, जेठ अश्वनी, जेठानी प्रतीभा, ननद मृदुला व सास के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पुलिस नें तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया|