राशिफल: पढ़े क्या कहते है आपके आज के सितारे

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

डेस्क: नववर्काष राशिफल, कैसा होगा किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए नये साल का राशिफल
मेष- कुछ दुविधा और परेशानी रहेगी। लेकिन साथ ही साथ हल भी मिलते रहेंगे। खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। पारिवारिक और निजी काम व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग भी बना रहेगा।
वृष-अचानक ही कोई असंभव कार्य संभव हो सकता है। सिर्फ उचित सोच विचार व आत्म निरीक्षण करने की जरूरत है।आपकी प्रतिभा व व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा।
मिथुन-घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। घर में मांगलिक कार्य आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। पिछले कुछ समय से रुका हुआ कोई कार्य संपन्न हो सकता है।
कर्कघर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन का अनुसरण करने से आपकी कई परेशानियों का हल मिलेगा। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई स्थान परिवर्तन संबंधी योजना भी बनेगी।
सिंह-समय अनुकूल है। आपको अपनी काबिलियत को जाहिर करने का मौका मिलेगा साथ ही आपको अपने कार्यों तथा मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा। घर के रखरखाव में सुधार करते समय वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य पालन करें।
कन्या-आपके कामकाज में सुधार होगा। जिससे अस्त व्यस्त दिनचर्या भी व्यवस्थित होगी। आर्थिक स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए बहुत अच्छा समय है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत सफल होगी।
तुला-आज आपको कुछ महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होंगे। अपनी सूझबूझ और बुद्धिमता से हर समस्या का हल प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। सोच समझ कर लिया गया कोई फैसला भविष्य में लाभदायक साबित होगा।
वृश्चिक-आप कुछ समय से किसी खास कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत है, तो अनुकूल समय आ गया है। विद्यार्थी तथा युवाओं को भी अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। किसी समारोह में जाने का भी निमंत्रण मिल सकता है।
धनु-प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त की कार्यवाही चल रही है तो उसका कोई उचित परिणाम सामने आ सकता है। प्रोफेशनल पढ़ाई करने वालों को सफलता मिलेगी। उधार दिया पैसा पाने के लिए अनुकूल समय है।
मकर-कोई उधार दिया हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उचित संभावना है।आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ व सशक्त बनेगी। आलस छोड़कर पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य के प्रति संलग्न रहे। घर का कोई विवादित मसला भी हल होगा।
कुंभ-परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में समय बीतेगा। कामकाज और परिवार में बेहतरीन तालमेल भी बना रहेगा। प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।
मीन-आज कोई भी लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय निकट भविष्य में आपके लिए परिस्थितियां बनाएगा। इस समय परिस्थितियां अनुकूल है। घर के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन रहेगा। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।