चुनावी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) प्रधानी चुनाव की रंजिश में शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गये| देखते ही देखते दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया| ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी| जिसमे पूर्व में प्रधान प्रत्याशी की पत्नी घायल हो गयी| जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबुद्दीनपुर में रामवीर की पत्नी 45 वर्षीय सरोजनी व संजीब की पत्नी मालती यादव चुनाव लड़ी थी| चुनाव में मालती देवी जीत कर प्रधान बनी थी| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम अचानक संजीब व रामवीर आमने-सामने आ गये| मामला गाली-गलौज से लेकर मारपीट और उसके बाद खूनी संघर्ष तक पंहुच गया| मारपीट के दौरान जमकर फायरिंग की गयी| जिसमे पूर्व प्रधान प्रत्याशी सरोजनी देवी घायल हो गयीं| परिजनों उसे लेकर सीएचसी पंहुचे जहाँ से घायल सरोजनी को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| थानाध्यक्ष अच्छे लाल पाल  नें बताया कि फायरिंग हुई है जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|