अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की दर्दनाक मौत हो गई| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस जांच में जुटी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कतरौली पट्टी निवासी 45 वर्षीय सुनील पुत्र रामदास सक्सेना शुक्रवार को सुबह पड़ोसी जनपद कन्नौज के मलिकपुर में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे|शाम को वापस आने के दौरान गांव के निकट किसी अज्ञात वाहन ने किसान के टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये| पुलिस की मदद से घायल को सीएससी भर्ती कराया गया| जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सक मान सिंह वर्मा ने मृत घोषित कर दिया| मृतक की पत्नी मधुदेवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| थानाध्यक्ष अमरपाल ने बताया की जांच की जा रही है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा|