ईओ और चेयरमैंन की अर्थी निकाल, सड़कों पर फेंका कूड़ा

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता ) अपनी मांगों को लेकर बीते दो दिन से आक्रोशित सफाई कर्मियों नें शनिवार को भी प्रदर्शन किया| इसके साथ ही साथ ईओ और पालिका चेयरमैंन का पुतला फूंककर सड़कों पर कूड़ा फैला कर शव यात्रा निकाली और उसके बाद उसमे आग लगा दी|
शनिवार को हरिओम वाल्मीकि व नीरज वाल्मीकि के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर में एकत्रित हुए उसके बाद सभी ईओ सीमा तोमर व चेयरमैंन सुनील चक की अर्थी कस्बे में निकाली| इस दौरान कस्बे की सड़कों पर सफाई कर्मियों नें कूड़ा भी फैलाया| इसके साथ ही अर्थी निकाल कर उसमे आग लगा दी| सफाई कर्मियों नें मांग करते हुए कहा कि ठेका कर्मचारियों का 6 माह का वेतन तत्काल दिया, ठेका कर्मचारियों को सातवां आदेश के अनुसार 10,600 मानदेय मिले| सभी ठेका कर्मचारियों को तत्काल काम पर वापस लिया जाये| विनोद मिस्त्री,विमल वाल्मीकि, पिंकू वाल्मीकि आदि रहे|