श्रीराम का जन्म होते ही बधाई से गूंजा पंडाल

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: मानस सम्मेलन के तहत चल रही श्रीराम कथा में प्रभु श्रीराम का जन्म होते ही पंडाल बधाईयों से गूंज उठा| भयै प्रगट कृपाल, दीन दयाला भक्तों की जुबां पर तैर गयी|
भगवान श्रीराम जी का जन्मोत्सव मानस माधुरी पूर्णिमा तिवारी ने लोककगीत, बधाई, मंगलगीतों के साथ भक्तों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया। उन्होंने कहा कि मानस में श्रीराम की लीलाओं की कथाओं में हमें जीवन जीने के संस्कार देती है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर अत्याचार, पापाचार बढ़ जाने से परमात्मा लोगों के दुख दूर करने के लिए मानव रूप में अवतार लेते है|
श्रीराम कथा में माता कौशल्या के भयौ नंदलाल मोहल्ला में धूम मची, द्वार पर हो रहे मंगल कार्य धूम मची। मैया कौशल्या ने सुंदर बालक को जन्म दिया, नौमी तिथि मधुमास,अभिजीत मुर्हूत…। सभी देवी देवताओं और भक्तों ने भगवान रामजी के प्रागट में पुष्पों की वर्षा आरती और मंगल-गीत के साथ बधाईयों के द्वारा अपने के धन्य किया।
मानस सम्मेलन के संयोजक भारत सिंह, बृजकिशोर सिंह, रामू भैया, शकुंतला ने भगवान श्रीराम जी की आरती उतारी और उपहार वितरण किये।
ईश्वर भक्ति के बिना मनुष्य शरीर बेकार
संगीताचार्य प० सर्वेश कुमार शुक्ल नें भी मानस सम्मेलन में श्रीराम कथा कही| उन्होंने कहा ईश्वर भक्ति के बिना मनुष्य शरीर बेकार है| मनुष्य को ईश्वर भक्ति के साथ ही अपने
संस्कारों को नही भुलना चाहिए|