पालिका ने सड़क पर जगह-जगह बना दिए मौत के कुँए! हंगामा

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: नगर पालिका परिषद की लापरवाही से सड़क के बीच में नाले के ऊपर टूटे जाल डाल रखे है| जिससे आमजन मानस को समस्या का सामना करना पड़ रहा है| रविवार को दोपहर बाद एक जाल टूटकर नाले में चला गया| जिससे रास्ता बंद हो गया| आक्रोशित नागरिकों नें विधायक और पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की|
शहर के पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के नाला मछरटटा के निकट पालिका नें नाले के ऊपर लोहे के कई जाल डाल दिये थे| लेकिन कुछ दिनों से जाल टूट गये थे| रविवार को सड़क के बीचों बीच एक लोहे का जाल टूट कर नाले में चला गया| जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया|
आक्रोशित नागरिकों नें सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी और पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी कर दी| लोगों नें कहा कि यदि जल्द जाल ठीक नही किये गये तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है|
ईओ रश्मि भारती नें बताया कि जाल जल्द दुरस्त कराये जायेंगे|