अपडेट: बाइकों की भिंडत में दो की मौत, एक गंभीर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज/नगर संवाददाता) मार्ग दुर्घटना में बाइक सबार दो की मौत हो गयी| जबकि एक गम्भीर घायल है| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें मामले की जाँच पड़ताल की |

थाना शमशाबाद के ग्राम रसीदपुर तराई निवासी 50 वर्षीय देवकीनंदन राजपूत बाइक से अपने रिश्तेदार 60 रामप्रसाद पुत्र ख्यालीराम निवासी भूलनपुर कमालगंज के साथ अपनी बहन बबली देवी पति देवानंद निवासी बेहटा मुरलीधर मेरापुर के घर जा रहे थे| अलीगंज की तरफ से 26 वर्षीय विक्रम पुत्र पातीराम अपने मित्र धनपाल निवासी पहलादपुर मेरापुर के साथ बाइक पर आ रहे थे| दोपहर लगभग 12 बजे देवकीनंदन की बाइक विक्रम की बाइक से टकरा गयी| जिससे देवकीनंदन, राम प्रसाद व दूसरा बाइक सबार विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गये| मौका पाकर विक्रम का दोस्त धनपाल मौके से भाग गया| घायलों को एंबुलेंस द्वारा नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया| जहां डॉक्टरों ने देवकीनंदन को मृत घोषित कर दिया,गंभीर रूप से घायल राम प्रसाद और विक्रम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| लोहिया अस्पताल में रामप्रसाद को भी चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया| मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| लोहिया अस्पताल अचरा चौकी इंचार्ज जितेन्द्र कुमार पंहुचे|