पूर्व व्लाक प्रमुख नें बाढ़ पीड़ितो को बांटी राहत सामिग्री

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बाढ़ की विभीषिका का दंश झेल रहे ग्रामीणों का दर्द सपा नेता राशिद जमाल सिद्दीकी नें जाना और उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध करायी|
पूर्व व्लाक प्रमुख राशिद जमाद सिद्दीकी शनिवार को क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित ग्राम धारा नगला पंहुचे| उन्होंने बाढ़ पीड़ितो को राहत सामग्री के पैकेट दिये और उन्हें हर सम्भव मदद का वायदा भी किया| उन्होंने कहा कि थोड़ी से राहत सामग्री से जीवन नही कटेगा लेकिन बुरे समय में किसी के काम आना अपने पन की निशानी है| कहा कि वह बाढ़ पीड़ितों के लिए हर समय खड़े हैं। विल्लू श्रीवास्तव, कश्मीर सिहं, बादाम सिहं, आमिर सिद्दीकी, रोहित शुक्ला आदि रहे|