बिल्हा मामले में पीड़ितों की मदद को आगे आयी सपा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी जिला कार्यलय पर लोहिया वाहिनी की जिला कमेटी की घोषणा की| साथी ही बिल्हा मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष के उत्पीडन के आहत पलायन करनें जा रहे ग्रामीणों की मदद में सपा खली हो गयी है|
दरअसल कंपिल के बिल्हा में भाजपा मंडल अध्यक्ष के द्वारा ग्रामीणों का उत्पीड़न किया गया | जिसके बाद आहत ग्रामीणों नें अपने आवासों पर पलायन के पोस्टर लगा लिये| पोस्टर देखकर पुलिस और राजनीति गलियारे में खलबली मच गयी|
सपा के बिल्हा मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ पीड़ित के साथ खड़े होनें के लिए एक कमेटी का गठन किया| जिसमे पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, प्रदेश सचिव डॉ० जितेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ‘चीनू’, सुलक्षणा सिंह, सपा नेता रामप्रकाश कल्लू यादव शामिल किये गये है| जो मौके पर जाकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे|
लोहिया वाहिनी की जिला कमेटी घोषित
लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव की कमेटी शुक्रवार को घोषित हुई| जिसमे आधा दर्जन उपाध्यक्ष, एक जिला महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 14 जिला सचिव, 19 सदस्य बनाकर विधान सभा अध्यक्षों की भी घोषणा की है|
जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, प्रदेश सचिव डॉ० जितेन्द्र यादव, पूर्व सयुस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव आदि रहे|