चोरों ने लाखों के जेबरात व नकदी की साफ़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:बीती रात चोरों ने एक घर से तकरीबन 17 लाख के जेबरात व नकदी साफ़ कर दिये| घटना की सूचना पुलिस को दो गयी| पुलिस ने जाकर जाँच पड़ताल की|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नगला बजीर खारबंदी निवासी कुलदीप शाक्य के घर बीती रात चोर पड़ोसी की दीवार पर चढ़कर दाखिल हुये| उन्होंने कमरे में ताला ना होने का फायदा उठाकर उसमे प्रवेश किया| जिसके बाद उन्होंने बक्से और अलमारी को तोड़कर उसमे से लगभग 17 लाख के जेबरात और 50 हजार की नकदी साफ़ कर दी| इसके साथ ही कुलदीप ने बताया की चोरों ने उसकी पत्नी सुधा की 70 हजार की एफडी भी चोरी कर ली| घटना की सूचना पर थाने के निरीक्षक वीरपाल सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर आये और जाँच पड़ताल की|
उन्होंने बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी|