एसपी ने ध्वजारोहण के साथ ही किया पौधारोपण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) देश के 75 वें स्वतंत्रतादिवस के मौके पर एसपी नें तिरंगा फहरानें के साथ ही पौधारोपण किया| इसके साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मेडल व प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये|
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें पुलिस लाइन फतेहगढ़ में ध्वजारोहण कर खाकी को कार्य के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलायी| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खाकी केबल एक कपड़ा नही बल्कि आम जनता का वह भरोसा है जिससे हर कोई सम्मान देता है| इस लिए खाकी पहनने के बाद हम सभी की जिम्मेदारी आम जनमानस की सुरक्षा को लेकर अधिक बढ़ जाती है| लिहाजा हमे अपने कर्तव्य को पुलिस ईमानदारी से निभानें की जरूरत है|
स्वतंत्रतादिवस पर दिया पर्यावरण संरक्षण पर जोर
पुलिस लाइन सभागार में पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश एसपी नें पौधारोपण करके दिया| उन्होंने कहा कि प्रत्येक इंसान को एक-एक पौधा अपने जीवन में अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज बढ़ रहे प्रदूषण के कारण जीवन में आक्सीजन की आवश्यकता बढ़ रही है। पौधे हमारे लिए आक्सीजन पैदाकर वातावरण को शुद्ध बनाते है। इसलिए अधिक से अधिक पौधारोपण करे। उन्होंने कहा कि इंसान द्वारा लगाया गया पौधा जैसे-जैसे बढ़ता है उसकी यादगार उस पौधे के साथ जुड़ जाती है। उन्होंने कहा कि अगर आज पृथ्वी पर जीवन बचाने के लिए पौधारोपण ही सार्थक उपाय है, इसलिए अधिक से अधिक पौधारोपण कर वातावरण को शुद्ध रखकर जीवन बचाने में अपना योगदान दें।