हाथों में थामा तिरंगा, जुबां पर वंदे मातरम्

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर नगर में वंदेमातरम् यात्रा निकाली गयी| जिसमे हाथों में तिरंगा लिए युवा भारत माता की जय कर सड़क से गुजरे तो उनका पुष्प वर्षा के साथ जगह-जगह स्वागत हुआ| हाथ में तिरंगा पकड़े युवा और उनकी जुबां से गगनभेदी निकल रहे वंदे मातरम के नारों से पूरा शहर देशभक्ति के जज्बे में डूब गया। यह नजारा था|
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता के संयोजन में निकली वंदेमातरम् यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविन्द गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में  शामिल हुए| यात्रा का नेतृत्व सत्यांशु गुप्ता के द्वारा किया गया| यात्रा पांडेश्वर नाथ मंदिर से  प्रारम्भ होकर रेलवे रोड़, त्रिपोलिया चौक, घुमना तिराहा, लाल दरवाजा, बढ़पुर होती हुई आवास विकास आकर समाप्त हुई| यात्रा में देशभक्ति के गीतों पर युवा झूम रहे थे। मुख्य अतिथि डॉ. अरविन्द गुप्ता नें सभी युवाओं में जोश भरते हुए देश के खातिर मर-मिटने की बात कही।
इस दौरान सनी गुप्ता, हर्ष गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, अंश गुप्ता, पिंकी गुप्ता, आकाश गुप्ता, आदित्य चतुर्वेदी, गौरव दिवाकर आदि रहे|