भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में लगीं होर्डिंग फाड़कर जलायीं, सपा पर आरोप

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी का जनपद में प्रथम आगमन रविवार को है| लिहाजा उनके समर्थकों नें स्वागत होर्डिंग शहर में लगाये| जिन्हें कुछ अराजकतत्वों नें फाड़कर जला दिये| जो चर्चा का विषय बना है| पूरे मामले पर सपा पर आरोप लगा है|
शहर के चौक व लाल दरवाजे पर तमाम होर्डिंग लगाये गये है| युवा अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी में पूरी तरह से लगे है| लेकिन किसी नें विवाद की स्थिति पैदा करनें का प्रयास किया| मिली जानकारी के अनुसार चौक पर कई होर्डिंग फाड़कर उसे जला दिया गया| वहीं लाल दरवाजे पर भी लगी होर्डिंग भी फाड़ी गयी| जिससे भाजयुमो कार्यकर्ताओं में आक्रोश है|
जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी नें बताया कि कुछ होर्डिंग तोड़कर जलाये जानें की जानकारी मिली है| उनकी होर्डिंग भी जलायी गयी है|
प्रदेश अध्यक्ष बोले सपा  की साजिश
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी नें जेएनआई को फोन पर बताया कि भाजापा की लोकप्रियता देखकर सपा के लोगों द्वारा यह साजिश की गयी है| लेकिन इससे भाजपा के ऊपर कोई फर्क नही पड़ेगा| इस हरकत से सपा की ओझी मानसिकता का पता चलता है|