इन्सान हिदायत और मार्गदर्शन का मोहताज

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: जमाअते इस्लामी हिन्द की स्थानीय इकाई के द्वारा चीनीग्रान के एक गेस्ट हॉउस में ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे कहा गया कि इन्सान हिदायत और मार्ग दर्शन का मोहताज होता है|
कार्यक्रम का प्रारम्भ कूरआन प्रवचन से हुआ| इसके बाद मुख्य वक्ता के रूप में जमायते इस्लामी हिन्द के फिरोजाबाद मंडल के प्रभारी मेंहदी हसन ने कहा कि इंसान हिदायत और मार्गदर्शन का मोहताज है | उसी प्रकार जिस प्रकार इंसान का बच्चा नही जानता कि उसे क्या चीज खानी चाहिए और क्या नही | लेकिन पशु- पक्षियों को यह सब बताने की जरूरत नही पडती |

इस लिये इंसान मार्ग दर्शन का मोहताज है | कार्यक्रम का संचालन जनाब नासिर हुसैन ने किया| अध्यक्ष अब्दुल मुन्ना खां आदि ने व्यवस्था देखी| कार्यक्रम का संयोजन मो० सलीम मुजाहिद ने किया|