महिला की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढिया ढिलावल के निकट मुर्गी फार्म व बजरिया निवासी मुन्ना अंड्डे वालो के खेत में ठीक सामने एक 40 वर्षीय महिला की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया| पुलिस ने मौके पर पंहुचकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया बाद में महिला की शिनाख्त हो गयी|
सुबह लगभग 6 बजे पुलिस को सूचना मिली की सड़क किनारे एक महिला की लाश पड़ी है| सूचना मिलने पर बधार नाला चौकी इंचार्ज संजय यादव मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| महिला काले रंग की मैक्सी व उसके अंदर निकले रंग का व्लाउज पहने थी| उसके पास एक पन्नी पुलिस को मिली जिसमे नील रंग की साड़ी और एक व्लाउज था| एक महिला पर्स भी पास में पड़ी थी| जिसके भीतर कई लोगो के बिजिटिंग कार्ड, एक पन्नी में दवाई, आर्टिफीसियल मंगल सूत्र व एक जोड़ी नई पायल भी उसकी पर्स में मिली|

पुलिस ने पर्स में मिले विजिटिंग कार्ड पर सम्पर्क किया लेकिन संतोष जनक जानकारी नही मिली| पर्स में साधना चौहान महिला मंडल अध्यक्ष शीशम बाग़ का विजिटिंग और एक बिजली बिल गंगा देवी के नाम से मिला| यही से पुलिस ने सुराग लगाना शुरू कर दिया| घटना पर सीओ आलोक कुमार पंहुचे और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा |

लेकिन उसके बाद डॉग स्कोट और फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर आयी तो शव को वापस मौके पर लाकर रखा गया और जाँच पड़ताल की| डॉग स्कोट ने कुत्ता नीचे तक नही उतारा| उसके बाद थानाध्यक्ष मऊदरवाजा राजेश पाठक पंहुचे| पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| पुलिस उसके पास मिले बिजली बिल और साधना चौहान के पते के सहारे शीशम बाग पंहुची| जंहा कैलाश राजपूत ने महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी लक्ष्मी के रूप में की| बघार नाला चौकी इंचार्ज संजय यादव ने बताया कि महिला की शिनाख्त हो गयी है| महिला के पति कैलाश ने बताया कि वह शनिवार की शाम लगभग8 बजे घर से निकली थी|
फ़िलहाल सूत्रों की माने तो महिला किसी विवाह समारोह में शामिल होने उसी क्षेत्र में आयी थी| जंहा घटना को अंजाम दिया गया|

सीओ आलोक कुमार ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|