महंगाई की आग में खौल रहा सरसों के तेल का भाव,पढ़े पूरी खबर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सरसों की जमाखोरी की वजह से सरसों का तेल महंगा होता जा रहा है। खास बात यह है कि मंडी में सरसों कम पंहुच रही है। बमुश्किल मंडी में सरसों पहुंचती है तो नीलामी से इसकी बिक्री होती है। फसल महंगी बिक रही है तो तेल भी महंगा होता जा रहा है। विगत वर्षों में 3200 रुपये क्विंटल बिकने वाली सरसों अब 6800 से 7000 रुपये तक बिक रही है । यही कारण है कि 90 से 100 रुपये किलो वाला सरसों का तेल 180 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
कारोबार‍ियों की मानेंं तो मंडियों में 6800 से लेकर 7000 रुपये क्विंटल के बीच में  सरसों की फसल बिक रही है। इस पर छह प्रतिशत जीएसटी और एक प्रतिशत मंडी शुल्क अलग से लगता है। अगर एक क्विंटल सरसों की फसल का तेल निकाला जाए तो 33 किलो तेल निकलता है। दो किलो खल जल जाती है। ऐसे में 65 किलो खल बचती है। थोक के रेट में 165 रुपये किलो तेल बिक रहा है। इस हिसाब से 33 किलो तेल की कीमत 5445 रुपये बनती है। वहीं 65 किलो खल 30 रुपये किलो के हिसाब से 1950 रुपये का बिक रहा है। पेराई 250 रुपये क्विंटल है। जबकि लोड‍िंंग- अनलोडिंंग में पांच रुपये किलो का चार्ज लग जाता है। ट्रांसपोर्ट का खर्च अलग से है। यही वजह है कि बाजार में सरसों का तेल महंगा बिक रहा है।
वहीं लिंजीगंज के थोक व्यापारी व्यापारी राजेश गुप्ता ने बताया कि घी के दाम बढ़ने की वजह से तेल महंगा हुआ है| मन्नीगंज के व्यापारी पप्पू गुप्ता ने बताया कच्चे माल की वजह से तेल महंगा हुआ है| कच्चा माल बाजार में नहीं आ पा रहा है| लाल गेट स्थित थोक तेल व्यापारी (स्पेलर दुकानदार) अमित गुप्ता ने बताया लॉकडाउन के चलते अभी पेराई नहीं हो पा रही और सरसों के रेट बढ़े हुए हैं|  सरसों जो पहले 6000 रुपये कुँतल थी वह 7000 व इससे ऊपर भी बिक्री हो रही है |
जमाखोरों के साथ-साथ थोक व खुदरा व्‍यापारी भी मुनाफाखोरी में जुटे
जमाखोरों के साथ थोक और खुदरा व्‍यापारी भी मुनाफाखोरी में जुट गए व इसका खामियाजा उपभाेक्‍ताओं काे भुगतना पड़ रहा है। यह पहला मौका है जब थोक और खुदरा व्यापारी सरसों के तेल पर 10-20 रुपये प्रति किलोग्राम तक मुनाफा ले रहे हैं। इससे पहले थोक व्यापारी औसतन दो और खुदरा व्यापारी चार से पांच रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा मुनाफा नहीं लेते थे।देखें यह है थोक के दाम
बैल कोल्हू सरसों का तेल 170 रूपये लीटर, धारा 160, बैल कोल्हू का पीपा 15 किलो 2480 रूपये, चक्र तेल एक लीटर 150 रूपये और पीपा 15 किलो 2200 रूपये है| सरसों 6800 से 7000 रूपये चल रहा है|