सपा नें मांगे विधानसभा टिकट के दावेदारों से आवेदन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  जिले में विधानसभा की सुगबुगाहट तेज हो गयी है| सभी राजनैतिक पार्टियाँ अपने-अपने ढंग से आगामी विधानसभा चुनाव में राजनैतिक पैतरेबाजी में उम्मीद की चाल चल रहीं है| सपा नें भी अपनी पार्टी में आगामी विधान सभा चुनाव में टिकट मांगने वाले दावेदारों के आवेदन मांगे है| जिससे पार्टी के जिला मुख्यालय पर चहल-कदमी बढ़ गयी है|
विधानसभा चुनाव में करीब डेढ़ साल का वक्त है, लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव अभी से ही जीताऊ कैंडिडेट की तलाश में जुट गए हैं| साथ ही राजनीतिक समीकरण की पहले से ही आंकलन कर प्रत्याशियों का चयन करना चाहते हैं, यही वजह है कि डेढ़ साल पहले से ही टिकट को लेकर वह काफी सजग नजर आ रहे हैं|  टिकट के दावेदारों को कहा गया है कि वे सोमवार से अपना बायोडाटा पार्टी कार्यालय में जमा करें|  उनका दम परखने के बाद पार्टी नाम तय करेगी| लेकिन इसके लिए सपा के जिला कार्यालय से अदेय प्रमाण पत्र लेना होगा| जिसके बाद प्रदेश मुख्यालय दावेदार का आवेदन लेगा| इच्छुक दावेदार 19 अक्टूबर 2020 से 26 जनवरी 2021 के बीच आवेदन कर सकते हैं| नेतृत्व नें अभी से ही पार्टी के पादाधिकारियों को बूथ और व्लाक स्तर पर संगठन मजबूत करने के साथ ही सघन जनसम्पर्क भी करने के निर्देश दिये है| प्रदेश मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद अब 19 अक्टूबर से पार्टी के आवास विकास जिला कार्यालय पर चहल कदमी बढ़ गयी है|
सड़कों पर दिखने लगे हैं सपा कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी के चुनाव की तैयारियों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तमाम मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ता सडकों पर संघर्ष करते दिख रहे हैं|  इसी क्रम में सोमवार को भी कानून-व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर समाजवादी पार्टी हर जिले में डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें बताया की 19 अक्टूबर से 26 जनवरी 2021 तक आवेदन मांगे गये हैं| वह खुद आवेदन करेंगे|