जिले में कोरोना के 27 नये केस, 24 घंटे में दो की गयी जान

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कोरोना की शनिवार को आयी जाँच रिपोर्ट में कुल 27 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले है|  अधिकतर कोरोना मरीज अब ग्रामीण क्षेत्रों में निकली है| वहीं बीते 24 घंटे में दो की मौत हो गयी है|
शनिवार को आयी कोरोना रिपोर्ट में कुल 27 नये केस है| जिसमे बेबर रोड निवासी 55 वर्षीय महिला, सातनपुर नगला भोपतपट्टी में 66 वर्षीय महिला, फतेहगढ़ के विजाधरपुर निवासी 30 वर्षीय महिला, मोहम्मदाबाद के जैतपुर में दो युवक, ग्राम हमीरपुर में 2 आदि मिलाकर कुल 27 केस पॉजिटिव निकले|
बीते 24 घंटे में 2 की मौत हुई| अब तक 145 लोगों की मौत हो चुकी थी| सक्रिय मरीजों की संख्या 689 ही रह गयी| अब तक कुल 10008 मरीज पॉजिटिव निकल चुके है|