किसान यूनियन कार्यकर्ताओ का कोतवाली में हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

bitto-avsthiफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छत्तादलपतराय निवासी 21 वर्षीय सूरज पुत्र प्यारेलाल को संदिग्ध रूप से गोली लगने से घायल हो गया था| जिसके आरोप में पुलिस ने भाजपा नेत्री के पुत्र सहित चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| जिसके बाद शुक्रवार को दोपहर किसान यूनियन की महिलाओ ने कोतवाली में हंगामा किया|

8 नबम्बर को मोहल्ला नुनहाई से निकलते हुये कुछ लोगो से सूरज का विवाद हो गया था| जिसके चलते बीती रात भी आरोपियों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी थी| बीते गुरुवार को वह कोतवाली में शिकायत करने आ रहा था तभी आरोपी अभिनव शुक्ला, रिंकू अवस्थी , विपिन अवस्थी व लल्लू ने उसे सदबाडा शनि देव मंदिर के निकट घेर लिया| उन्होंने उस पर ताबडतोड़ फायरिंग कर दी| पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|

शुक्रवार किसान यूनियन नेता बिट्टो अबस्थी अपने एक दर्जन महिलाओ के साथ कोतवाली आ धमकी| उन्होंने पुलिस पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुये हंगामा काटा| तभी शहर कोतवाल द्रविण सिंह मौके पर आ गये| उन्होंने भरोसा दिया की जाँच में यदि निर्दोष है तो उसे छोड़ दिया जायेगा| जिसके बाद सभी वापस लौटी|