युवती से दुष्कर्म के प्रयास में नही हुई कार्यवाही

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

reepफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम छछौनापुर निवासी 18 वर्षीय युवती के साथ बीते 28 सितम्बर को गाँव के ही कुछ लोगो ने दुष्कर्म का प्रयास किया| युवती के तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्यवाही नही की है| पुलिस जाँच की बात कह रही है|

पीडिता के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री खेत में काम कर रहे अपने भाईयों को खाना देने जा रही थी| तभी पुलिया के निकट पहले से नशे की हालत में बैठे गाँव के भइ यालाल, सच्चीदानंद, वीरपाल, रामरहीस व रूप लाल ने उसे बदनीयती से दबोच लिया| उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया| उसके चीखने चिल्लाने पर खेतो में काम कर रहे लोग मौके पर आ गये उन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गये|

घटना के सम्बन्ध में उसने उसी दिन थाने में तहरीर दी| लेकिन पुलिस ने कार्यवाही नही की| उसके बाद उसने 1 अक्टूबर को एसपी से भेट कर गुहार लगायी| एसपी ने थानाध्यक्ष को जाँच कर कार्यवाही के लिये कहा| थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में चकबंदी को लेकर विवाद चल रहा है| इसी को लेकर आरोप लगाया गया है| दुष्कर्म के प्रयास की बात गलत है| जाँच की जा रही है|