टूट रहीं जिंदगियों को मिली उम्मीद की आक्सीजन!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कोरोना महामारी आये दिन लोगों की सांसें थाम रही है| जिसके चलते अधिकतर लोगों को आक्सीजन की जरूरत महसूस होती है| जब आक्सीजन नही होती है तो उनकी जिन्दगी की डोर भी टूट जानें का खतरा रहता है| शुक्रवार को मरीजों को आक्सीजन सिलेंडर का वितरण किया गया| जिसमे निजी घरों में व प्राइवेट अस्पतालों को सुबिधा उपलब्ध करायी गयी| जिससे मरीजों को फिलहाल राहत की साँस ली|
शहर के शिवनगर कालोनी निवासी अभय मिश्रा (जनसेवक) अपन छोटे भाई उज्जवल मिश्रा के साथ जिले में मरीजों की टूटती सांसो को आक्सीजन देंने का काम कर रहें है| अभी तक उनकी टीम द्वारा जिले में 417 आक्सीजन सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है| शुक्रवार को दोपहर भी शहर के नवभारत सभा भवन ठंडी सड़क के निकट कुल छोटे बड़े (जम्बो) सिलेंडरों की सप्लाई दी गयी| जिससे मरीजों को राहत की साँस आयी| आक्सीजन की किल्लत भी काफी कम हो रही है| शुक्रवार को वितरण के दौरान निजी अस्पतालों व घर में आईशोलेट मरीजों को सिलेंडर उपलब्ध कराये गये| सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी भी मौजूद रहे|
आक्सीजन वितरक अभय मिश्रा नें बताया कि प्रतिदिन कानपुर से आक्सीजन भरवाकर जिले में लाकर सप्लाई दे रहें है| जो खाली सिलेंडर उपलब्ध करा रहा है उसे सिलेंडर भरवाकर दिया जा रहा है| लेकिन कोविड इलाज के लिए चिन्हित अस्पताल उन्हें खाली सिलेंडर उपलब्ध नही करा रहे| यदि वह कुछ खाली सिलेंडर उपलब्ध करा दें तो जिनके पास खाली सिलेंडर नही है उन मरीजों को भी सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके|